इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे टेस्ट में विराट का खराब फॉर्म जारी
विराट का खराब फॉर्म जारी
जनता से रिश्ता वेब डेस्क न्यूज़ :-विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में चल रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान 19 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू पॉट्स ने बोल्ड किया। खास बात यह है कि पॉट्स अपने करियर की सिर्फ दूसरी सीरीज खेल रहे हैं। इस विफलता के साथ ही विराट के लगातार फेल होने का सिलसिला करीब तीन साल लंबा होने को आया है। 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में शतक जमाया था।
तब से वे क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं। यानी पूरे 953 दिन। उनके बल्ले पर लगी जंग उतरने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या विराट कोहली बतौर क्रिकेटर फिनिश हो गए हैं? क्या उनका करियर ओवर होने को है? चलिए देखते हैं कि इस बारे में स्टैट्स क्या कहते हैं?