डरबन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका का दबदबा, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पर दबाव
तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला।
डरबन : डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान टीम ने शुरुआती विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 33.5 ओवर में 96 रन पर चार विकेट गंवा दिए। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश पारी को संभालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने की होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें बाकी विकेट जल्दी हासिल करने पर हैं।