Virat Kohli Statement: 45वां POMT अवॉर्ड जीतकर विराट कोहली ने अपनी मां को लेकर कही ऐसी बात
Virat Kohli Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के हीरो विराट कोहली Virat Kohli थे, जिन्होंने 93 रनों की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली। हालांकि विराट अपना शतक 7 रनों से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जो उनके वनडे करियर का 45वां POTM अवॉर्ड था। मैच के बाद जब उनसे इतने सारे अवॉर्ड जीतने के बारे में पूछा गया, तो विराट कोहली Virat Kohli ने एक दिल छू लेने वाला बयान दिया|रविवार को खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेज़ मास्टर विराट कोहली Virat Kohli ने शानदार बल्लेबाजी की और 93 रन बनाए। उन्होंने 91 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 93 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 102.20 था। हालांकि, विराट अपना 54वां वनडे शतक 7 रनों से चूक गए। लेकिन, उन्हें मैच जिताने वाली पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
वनडे क्रिकेट में अपना 45वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के बाद विराट कोहली ने एक दिल छू लेने वाला बयान दिया। जब उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने PoTM अवॉर्ड हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, "सच कहूँ तो, मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है। मैं बस सारी ट्रॉफियां गुड़गांव में अपनी माँ के पास घर भेज देता हूँ। उन्हें ये सब रखना बहुत पसंद है।"
विराट कोहली Virat Kohli ने 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए
रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में विराट कोहली Virat Kohli ने 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। रन मशीन विराट 28,000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 624 अंतरराष्ट्रीय पारियों में हासिल किया। इससे पहले, इस मुकाम तक सबसे तेज़ पहुँचने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।