IPL 2022 का मेगा ऑक्शन में हुई भारी मिस्टेक का वीडियो हुआ वायरल, मुंबई इंडियंस की लगाई बोली पर दिल्ली कैपिटल्स का हुआ खिलाड़ी

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया. लेकिन, उसमें हुई एक भारी मिस्टेक का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Update: 2022-02-16 04:41 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया. लेकिन, उसमें हुई एक भारी मिस्टेक का वीडियो अब वायरल हो रहा है. ये मिस्टेक मामूली नहीं है. ये एक खिलाड़ी की हुई डील से जुड़ी है. वो खिलाड़ी जिसे मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन ऑक्शन के होस्ट चारू शर्मा ने उसे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बेच दिया. इस गलती का खामियाजा IPL मुकाबलों के दौरान मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ सकता है. मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ताक में थी. लेकिन, इस चूक के चलते वो एक मंझे हुए लेफ्ट आर्म पेसर को खुद से जोड़ पाने में नाकाम रही.

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी मिस्टेक आखिर किस खिलाड़ी की लगी बोली में हुई. तो बाए हाथ के उस तेज गेंदबाज खिलाड़ी का नाम है खलील अहमद, जो कि पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. लेकिन, नए ऑक्शन में वो होस्ट चारू शर्मा से हुई मिस्टेक के चलते मुंबई इंडियंस के होकर भी रह गए और दिल्ली कैपिटल्स में चले गए.
मुंबई की बोली पर दिल्ली के हुए खलील!
ऐसा कैसे हुआ अब जरा वो समझिए. दरअसल, ऑक्शन में जब खलील अहमद की बोली लगनी शुरू हुई तो कीमत उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये से ऊपर उठनी शुरू हुई. टीमों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ मची. लेकिन आखिर में इस रेस में बस मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ही रह गए.
खलील अहमद के ऑक्शन से जुड़े इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई. फिर मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई. इसके बाद चारू शर्मा ने पहले तो दिल्ली कैपिटल्स से 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहा. लेकिन, फिर अचानक ही उनसे मिस्टेक हो जाती है और वो मुंबई की लगाई बोली 5.25 करोड़ को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता देते हैं और मुंबई इंडियंस ने 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहते हैं. दूसरी टीमों से भी पूछते हैं कि कोई ऊपर की बोली लगाना चाहेगा. लेकिन, किसी ने भी 5.50 करोड़ की बोली खलील पर नहीं लगाई. नतीजा चारू शर्मा मुंबई इंडियंस की लगाई बोली को दिल्ली कैपिटल्स का मानकर खलील अहमद को उन्हें बेचने की मिस्टेक कर देते हैं.
नीलामी में इतना बड़ा कन्फ्यूजन, फिर भी नो रिएक्शन
वैसे हैरानी वाली बात ये है कि जब ये वाक्या हुआ तब मुंबई और दिल्ली में से किसी फ्रेंचाइजी की ओर से इस पर आपत्ति नहीं जताई गई. ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस खुद की लगाई बोली शायद खुद ही भूल गई हो.
Tags:    

Similar News

-->