Sports स्पोर्ट्स : भारत के लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुषों का सिंगल्स का खिताब जीता।
इस बहुत मुश्किल सीज़न में लक्ष्य सेन ने अपना पहला खिताब जीतकर कमाल कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए सुपर 500 फाइनल में भारत के लक्ष्य सेन का मुकाबला जापान के युशु तनाका से हुआ।
इस मैच में लक्ष्य सेन ने 38 मिनट में दोनों गेम 21-15, 21-11 से जीते और कानों पर हाथ रखकर जश्न मनाया।
इसके साथ ही लक्ष्य सेन ने इस सीज़न में अपना पहला खिताब जीत लिया है।
यह खिताब लक्ष्य सेन के लिए बड़ी राहत की बात है, जो इस सीज़न में कई बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं और खिताब हारे हैं।