इन 3 ऑलराउंडरों की IPL 2022 नीलामी में होगी भारी डिमांड, सभी 10 टीमों की नजरें इन्हीं पर
आईपीएल 2022 नीलामी को शुरू होने में अब केवल एक ही दिन का समय बचा है।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क।आईपीएल 2022 नीलामी (IPL 2022 Mega Auction) को शुरू होने में अब केवल एक ही दिन का समय बचा है।बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाली नीलामी में लीग की सभी 10 टीमों की नजरें बड़ बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होगी। साथ ही फ्रेंचाइजियों की नजरें ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर भी होगी। टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की काफी अधिक डिमांड होती है। ये खिलाड़ी अच्छी गेंदबाजी के साथ-साथ तेजी से रन बनाने में भी माहिर होते हैं। आईपीएल 2022 नीलामी में इस बार कई ऑलराउंडर बिकने के लिए तैयार है। हालांकि कुछ ऐसे भी ऑलराउंडर है, जिनपर फ्रेंचाइजी बड़ा दांव लगाने से पीछे नहीं हटेगी। आइये आपको उन 3 शानदार ऑलराउंडरों के बारे में बताते हैं, जिन पर नीलामी के दौरान सभी टीमों की नजर रहने वाली है।