मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे ये 2 खिलाड़ी, जानें नाम

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया, उन्होंने IPL के इतिहास में लगातार सात मैचों में हार का सामना किया है.

Update: 2022-04-22 12:12 GMT

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक खराब रिकॉर्ड अपने नाम किया, उन्होंने IPL के इतिहास में लगातार सात मैचों में हार का सामना किया है. इसकी सबसे बड़ी वजह कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विकेटकीपर ईशान किशन (ishan Kishan) का बल्लेबाजी में ना चलना है.

लगातार फ्लॉप हो रहे रोहित शर्मा
IPL के इस सीजन में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 16.29 की औसत और 126.66 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 114 रन बनाए हैं, जिसमें चेन्नई के खिलाफ तो वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जिससे वह आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक बार (14) बिना खाता खोले आउट होने वाले खिलाड़ी भी बन गए.
रोहित शर्मा का औसत 20 का रहा
IPL 2016 के बाद, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का औसत 20 का रहा है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अच्छी शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन इसे बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं, जो कि केएल राहुल, जोस बटलर या डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ करने में सक्षम रहे हैं.
ईशान किशन भी हो रहे नाकाम
दूसरी ओर, ईशान किशन (ishan Kishan) ने आईपीएल 2022 के लिए एक मजबूत शुरुआत की, जिसमें नाबाद 81 और 54 रन बनाए थे, लेकिन तब से वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हैं.
प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस
कुल मिलाकर आईपीएल 2022 में किशन ने 31.83 की औसत से 191 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ईशान किशन (ishan Kishan) की रनों की कमी के कारण मध्यक्रम को मैच विनिंग स्कोर हासिल करने के लिए बहुत अधिक भार उठाना पड़ा, जिससे मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे चली गई है..


Tags:    

Similar News

-->