पहली जीत के लिए मुंबई की टीम में होंगे बड़े बदलाव, कागिसो रबाडा मुंबई के बल्लेबाजों के लिए चुनौती

मुंबई इंडियंस (MI) को अभी तक अपने शुरुआती 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

Update: 2022-04-13 09:32 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2022 में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. मुंबई इंडियंस (MI) को इस सीजन में अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL 2022 का ये सीजन अभी तक भयानक सपने जैसा रहा है. मुंबई इंडियंस (MI) को अभी तक अपने शुरुआती 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.

पहली जीत के लिए मुंबई की टीम में होंगे बड़े बदलाव
मुंबई इंडियंस (MI) आज पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करने के लिए जी जान लगाना चाहेगी. मुंबई इंडियंस की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में बड़े बदलाव भी करना चाहेगी. मुंबई इंडियंस (MI) के लिए टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा काफी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनके सलामी जोड़ीदार ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को भी बल्लेबाजी में अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी जिससे कि टीम के लिए देर ना हो जाए.
सबसे कमजोर कड़ी कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस भी अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि बल्लेबाजी यूनिट एकजुट होकर योगदान देने में सफल रहेगी. अगर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना है या लक्ष्य को हासिल करना है तो टॉप ऑर्डर में तीन में से एक बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होगी. मुंबई के लिए सबसे कमजोर कड़ी अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन रहा है.
कागिसो रबाडा मुंबई के बल्लेबाजों के लिए चुनौती
अकेले दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखने वाले पोलार्ड अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आसपास भी नहीं पहुंच पा रहे और वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को आगामी मुकाबलों में लय हासिल करने की उम्मीद होगी. मुंबई को हालांकि पंजाब के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा, जिसकी अगुवाई कागिसो रबाडा कर रहे हैं और टीम में राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज भी हैं.
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है मुंबई इंडियंस की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी.


Tags:    

Similar News