Chennai के कप्‍तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया

Update: 2026-05-21 13:41 GMT

 IPL 2026: गुजरात टाइटंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद में टॉस के साथ रोमांचक मुकाबला शुरू ।  Chennai Super Kings और Gujarat Titans के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जा रहा है।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। यह मैच लीग स्टेज के आखिरी चरण में खेला जा रहा है, जहां सभी टीमों के लिए प्लेऑफ की स्थिति काफी अहम हो चुकी है।गुजरात टाइटंस पहले ही 13 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और वह इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मैचों में 6 जीत हासिल की हैं और उसके 12 अंक हैं। टीम के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। मैच को लेकर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद है और फैंस को एक हाई-वोल्टेज गेम की प्रतीक्षा है।

GT vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, आकाश मधवाल, जैकरी फॉल्क्स, एमएस धोनी, मैट हेनरी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, कुलदीप यादव, मैकनील नोरोन्हा, डियान फॉरेस्टर।
GT vs CSK Live: गुजरात टाइटंस टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।
GT vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्‍तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
GT vs CSK Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
Tags:    

Similar News