टीम इंडिया ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का मनाया जश्न

Update: 2023-08-23 18:54 GMT
टीम इंडिया : पूरे भारतवासियों के लिए 23 अगस्त यानी आज का दिन बेहद खास है। दरअसल, भारत के विक्रम लैंडर ने आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद के साउथ पोल पर सफलतापूर्व लैंडिंग कर ली है और इसका जश्न पूरा देश मना रहा है। वहीं, आयरलैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम (IND vs IRE) ने भी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो बीसीसीआई (BCCI) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, आज सुबह से ही पूरा देश चाँद की सतह पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग के इंतजार में था और सभी टीवी पर अपनी नजरें टिकाये हुए दिखे। जैसे ही शाम के 6 बजे सभी की उत्सुकता और भी बढ़ गई। आयरलैंड से जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली टीम इंडिया और सभी स्टाफ मेंबर्स भी इस ऐतिहासिक लम्हे को टीवी के जरिये लाइव देख रहे थे। सभी खिलाड़ी मैदान में अपने प्रैक्टिस सेशन को छोड़कर टीवी के आसपास जमा हो गए। जैसे ही चंद्रयान ने चाँद की सतह पर सफल लैंडिंग की टीम के पूरे स्क्वाड ने तालियां बजाई और इसका जश्न मनाया
बता दें कि विक्रम लैंडर को इसरो ने 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया था। इसे चाँद पर लैंड करने में 40 दिनों का समय लिया। चांद तक लैंडर उतारने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन इस कारनामे को अंजाम दे चुके हैं।
वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के पहले मैच को भारत ने 2 रनों से जीता था, जबकि दूसरे मैच में मेहमान टीम ने आयरलैंड के विरुद्ध 33 रनों से जीत दर्ज की थी। सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला आज डब्लिन में खेला जाना है।
Tags:    

Similar News