जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में राजस्थान की टीम एसआरएच पर भारी पड़ी थी और मैच को 55 रनों से अपने नाम किया था।

7:08 PM: दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI: एविन लुईस, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मोरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्ताफिजुर रहमान।
7:01 PM: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, ऐसे में वह आज राजस्थान का काम जरूर खराब कर सकते हैं।


Tags: