Sports स्पोर्ट्स: आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में SRH ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 231 रन बनाए। यह मुकाबला लखनऊ के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
SRH की ओर से इशान किशन ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान पैट कमिंस ने अंत में 6 गेंदों पर 13 रन की उपयोगी पारी खेली।
SRH की इस पारी ने RCB के सामने जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य रखा है।