ATP Rankings में स्पेन के राफेल नडाल ने लगाई छलांग, अभी भी टॉप 3 से बाहर हैं फ्रेंच ओपन चैंपियन

राफेल नडाल ने लंबी छलांग लगाई है, जो अब टॉप 4 में शामिल हो गए हैं। रविवार को उन्होंने फ्रेंच ओपन का टाइटल रिकॉर्ड 14वीं बार अपने नाम किया था

Update: 2022-06-06 15:06 GMT

फ्रेंच ओपन 2022 के विजेता राफेल नडाल ने अब एटीपी रैंकिंग्स में भी छलांग लगा गी है। फ्रेंच ओपन के फाइनल में कैस्पर रूड को हराकर रविवार को राफेल नडाल ने अपना 22वां ग्रैंडस्लैम टाइटल जीता, जबकि सोमवार को जारी एटीपी रैंकिंग में वह एक और दो पायदान की छलांग लगाकर पांचवें से चौथे पायदान पर पहुंच गए। वहीं, कैस्पर रूड को दो पायदानों का फायदा हुआ है, जो अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।

राफेल नडाल ने रविवार को नॉर्वे के रूड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर अपना 14वां फ्रेंच ओपन खिताब और रिकॉर्ड 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। रोलांड गैरोस क्वार्टर फाइनल में नडाल से हारे सर्बिया के नोवाक जोकोविच अभी भी पहले स्थान पर हैं, जबकि तीसरे स्थान पर अलेक्जेंडर ज्वेरेव और दूसरे स्थान पर रूस के डेनिल मेदवेदेव हैं, जो इस समय टॉप 3 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

6 जून 2022 को ATP rankings

1. नोवाक जोकोविच (सर्बिया) 8770 अंक

2. डेनिल मेदवेदेव (रूस) 8160 अंक

3. अलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी) 7795 अंक

4. राफेल नडाल (स्पेन) 7525 (+1) अंक

5. स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस) 6100 (-1) अंक

6. कैस्पर रुड (नोर्वे) 5050 (+2) अंक

7. कार्लोस अलकाराज (स्पेन) 5005 (-1) अंक

8. आंद्रे रुबलेव (रूस) 4260 (-1) अंक

9. फेलिक्स उगर (कनाडा) 3955 अंक

10. मैटियो बेरेटिनी (इटली) 3805 अंक

Tags:    

Similar News

-->