Mumbai मुंबई। भापतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'फ्लॉप शो' पर फुल स्टॉप लगा दिया है। वह फॉर्म में लौट आए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने रविवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच में तूफानी सेंचुरी ठोकी। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद 76 गेंदों में 9 चौकों और 7 छक्कों के दम पर शतक कंप्लीट किया। उन्होंने सिक्स लगाकर सेंचुरी पूरी की। यह उनके वनडे करियर का 32वां शतक है। रोहित ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा है।
रोहित ने 30 की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन का पछाड़ा है। वह 36 सेंचुरी जड़ चुके हैं। सिचन ने 30 की उम्र के बाद 35 शतक मारे थे। रोहित ने इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 प्लेयर्स की लिक्ट में एंट्री कर ली है। उन्होंने द्रविड़ को 11वें स्थान पर धकेल दिया। 'हिटमैन' के खाते में 267 वनडे मैचों में 11000 से ज्यादा रन हैं। वहीं, द्रविड़ ने 344 वनडे में 10889 रन बटोरे। फेहरिस्त में टॉप पर सचिन हैं, जिन्होंने 18426 वनडे रन बनाए। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा (14234) दूसरे और विराट कोहली (13911) तीसरे नंबर पर हैं।
रोहित साथ ही वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गेल फिलहाल 337 सिक्स उड़ा चुके हैं। गेल ने अपने करियर में 331 छक्के मारे। रोहित और गेल से आगे पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 351 सिक्स ठोके। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (279) चौथे और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (229) पांचवें नंबर पर काबिज हैं।