RCB vs GT: क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, आरसीबी से कड़ा मुकाबला

Update: 2026-05-26 13:45 GMT

RCB vs GT Score LIVEIPL 2026, Gujarat Titans के कप्तान Shubman Gill ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।यह मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला स्थित HPCA Stadium में खेला जा रहा है। लीग चरण में टॉप-2 में रहने के कारण दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम को दूसरा क्वालिफायर खेलना होगा।इस मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मजबूत टकराव देखने को मिल रहा है। RCB के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी यूनिट में कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

RCB vs GT Score LIVE: आरसीबी की प्लेइंग-11
रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डर।
RCB vs GT Score LIVE: गुजरात की प्लेइंग-11
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags:    

Similar News