रविचंद्रन अश्विन ने IPL 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले दिए ये संकेत, कही ये बात

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले संकेत दिए हैं

Update: 2021-11-23 08:48 GMT

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन से पहले संकेत दिए हैं कि उन्हें और श्रेयस अय्यर को दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन नहीं किया जाएगा। आईपीएल की रिटेंशन पॉलिसी के मुताबिक कोई भी टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी या फिर अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इस बीच दो नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को नीलामी से पहले उन तीन खिलाड़ियों को चुनने की परमिशन होगी जिन्हें रिटेन नहीं किया गया है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल में अपलोड एक वीडियो में कहा, 'मुझे लगता है कि श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया जाएगा। मैं भी नहीं हूं। अगर मुझे रिटेन किया जाना होता तो अभी तक बता दिया गया होता।' आईपीएल 2019 से पहले अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए अश्विन ने 7.55 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए। वहीं अय्यर की बात करें तो वो साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े थे।
दिल्ली ने उन्हें नीलामी में 2.6 करोड़ करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2019 में उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में पहुंची थी। आईपीएल 2020 में उनकी कप्तानी में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी। अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 86 पारियों में बल्लेबाजी की है। अय्यर ने इसमें 16 अर्धशतकों के साथ 31.7 की औसत से 1916 रन बनाए हैं।


Tags:    

Similar News