न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने लगातार चौथे मैच में टॉस जीता. तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऋषभ पंत ने भी कहा कि वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे.
साउथ अफ्रीका ने टीम में 3 बदलाव किया है. रीजा हेंडरिक्स, कैगिसो रबाडा और वेन पार्नेल यह मैच नहीं खेल रहे. उनकी जगह क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन और लूंगी एनगिडी को मौका मिला है. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं है.