निशिन: मंगलवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खराब मौसम के कारण क्वार्टरफाइनल मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चौथे क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला मलेशिया से होना था, लेकिन सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण अधिकारियों को बिना टॉस के ही मैच रद्द करना पड़ा।
इससे पहले मंगलवार को ही श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाला क्वार्टरफाइनल मैच भी बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द कर दिया गया था।
सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग के बीच पहला क्वार्टरफाइनल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच भी रद्द हो गया।
ICC रैंकिंग में बेहतर स्थिति में होने के कारण श्रीलंका, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान बिना मैदान पर उतरे ही सेमीफाइनल में पहुंच गए। नेपाल, मलेशिया, अफगानिस्तान और हांगकांग टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
अब सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा, जबकि पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से होगा। ये मैच गुरुवार को खेले जाएंगे।
खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट के पिछले पांच मैचों में से चार मैच बिना टॉस हुए ही रद्द हो गए और एक मैच 15 ओवर के खेल के बाद रद्द करना पड़ा।
शनिवार के बाद से निशिन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। शनिवार को मेजबान जापान के खिलाफ नेपाल ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था।
Tags: