Sports खेल : फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला यूएस ओपन में टेनिस इतिहास रचने के बाद कोर्ट पर गिर पड़ीं और रोने लगीं। 75वीं रैंकिंग की इस खिलाड़ी ने 14वीं वरीयता प्राप्त क्लारा टॉसन को 6-3, 2-6, 7-6 (13-11) से हराकर ओपन युग में ग्रैंड स्लैम मैच जीतने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गईं।
उन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपने तीसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। 20 वर्षीय एला इससे पहले फ्रेंच ओपन और विंबलडन दोनों के मुख्य ड्रॉ में पहुँचकर इतिहास रच चुकी थीं। हालाँकि, वह दोनों टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं।