एक बार फिर ऋषभ शतक बनाने से चूके, फैंस ने ट्विटर पर किया जमकर ट्रोल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट मैच के तीसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम रहा।

Update: 2021-02-07 13:33 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट मैच के तीसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 578 रन बनाए। कप्तान जो रूट ने दोहरा शतक जड़ा। जवाब में भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा और शुभमन गिल जल्दी ही पवेलियन लौट गए। कप्तान कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया। हालांकि उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने पारी को संभाल लिया। ऋषभ एक बार फिर शतक बनाने से चूक गए। जिसके बाद फैंस ट्विटर पर उन्हें दूसरा सचिन कहने लगे।

जस्टिन लैंगर को लेकर खबर लीक होने पर सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लताड़ा, जानें क्या कहा

भारत पहली पारी में 73 रनों पर ही चार विकेट खो चुका था। पंत ने आते ही बड़े शाॅट खेलना शुरू कर दिया। 88 गेंद पर उन्होंने 91 रनों की पारी खेली। पंत इस साल दूसरी बार नर्वस नाइनटीज का शिकार हुए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में भी वह 97 रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत के आउट होते ही फैंस ने उनको ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया और उन्हें दूसरा सचिन कहने लगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन भी कई बार नर्वस नाइनटीज के शिकार हो चुके हैं।

भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 257 रन बना लिए थे। क्रीज पर इस समय वाॅशिंगटन सुन्दर 33 रन और अश्विन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंत के अलावा पुजारा ने भी 73 रनों की पारी खेली। मैच के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड के स्कोर के और नजदीक पहुंचे।


Tags:    

Similar News

-->