New Delhi नई दिल्ली: रविवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी, जबकि चेन्नई ने 17 वर्षीय युवा खिलाड़ी अयुष माटरे को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने राहुल त्रिपाठी की जगह टीम में जगह बनाई।

मैच के दौरान मुंबई के गेंदबाज़ अश्वनी कुमार ने चेन्नई के बल्लेबाज़ रचिन रवींद्र का विकेट लेकर जश्न मनाया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुंबई अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और चेन्नई फिलहाल दसवें और आखिरी पायदान पर बनी हुई है।

इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें अंक तालिका में सुधार की कोशिश में लगी हुई हैं

Tags: