Sports स्पोर्ट्स: मुंबई में खेले गए IPL मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 73 रन और नमन धीर ने 24 रन बनाए। दोनों ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन जोड़े।
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिया और 100 IPL विकेट पूरे किए। मुंबई की शुरुआत धीमी रही और बीच के ओवरों में रन बनाना मुश्किल हुआ।
पारी के आखिरी दो ओवरों में रन गति में तेजी आई, जिससे टीम 180 तक पहुंच सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में किफायती गेंदबाज़ी की।