मुंबई इंडियंस ने GT को दिया 156 रनों का लक्ष्य

Update: 2025-05-06 15:58 GMT

Mumbai मुंबई: वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी गुजरात टाइटन्स ने सधी हुई गेंदबाज़ी से मुंबई की बल्लेबाज़ी को खुलकर खेलने नहीं दिया।

मुंबई की ओर से सबसे प्रभावशाली पारी विल जैक्स ने खेली, जिन्होंने 35 गेंदों में 53 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 24 गेंदों में 35 रन जोड़कर स्कोर को मजबूती दी। हालांकि, कप्तान हार्दिक पांड्या सिर्फ 1 रन बनाकर लौट गए। अब गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 156 रनों की दरकार है। 

Tags:    

Similar News