आइपीएल 2022 के दूसरे लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 15.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए हैं।



Full View


मुंबई की पारी
कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कुलदीप यादव ने रोहित शर्मा को 41 रन पर आउट करके इस साझेदारी को तोड़ दिया। दिल्ली को दूसरी सफलता भी कुलदीप यादव ने अनमोलप्रीत सिंह को आउट करके दिलाई। अनमोल ने सिर्फ 8 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा को खलील अहमद ने 22 रन पर आउट किया। कुलदीप यादव ने पोलार्ड को आउट कर टीम को चौथी सफलता दिलाई और ये इस मैच में उनका तीसरा विकेट रहा। पोलार्ड ने 3 रन बनाए और उनका कैच साइफर्ट ने लपका।


Tags: