मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर आइपीएल 2022 के 69वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक 17 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं

दिल्ली की पारी, रिषभ पंत ने बनाए 39 रन
मुंबई के खिलाफ इस अहम मैच में दिल्ली के ओपनर डेविड वार्नर ने बेहद निराश किया और सिर्फ 5 रन के स्कोर पर डेनियल सैम्स की गेंद पर बुमराह के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श को बुमराह ने गोल्डन डक पर आउट करके दिल्ली को दूसरा झटका दे दिया। पृथ्वी शा ने 23 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और बुमराह की गेंद पर ईशान किशन को कैच थमा बैठे। सरफराज खान मयंक मार्कंडे की गेंद पर 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए। रिषभ पंत ने 33 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली और रमनदीप सिंह की गेंद पर आउट हुए।


Tags: