जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल दुनिया की सबसे चर्चित लीग है इस वजह से लीग से बाहर बैठे खिलाड़ियों की भी टूर्नामेंट पर पैनी नजर रहती है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मार्नस लाबुशेन ने हाल ही में अपने ट्विटर पर आईपीएल का खिताब जीतने वाली प्रबल दावेदार टीमों को लेकर एक पोल डाला था। लाबुशेन ने फैंस से पूछा था कि यहां से आईपीएल 2022 का खिताब कौन जीतेगी। इसमें ऑपशेन के रूप में उन्होंने आरसीबी, राजस्थान और गुजरात का नाम दिया था।

आईपीएल 2022 का रोमांच अपने चरम पर है। फैंस को सीजन 15 का चैंपियन अब से दो मुकाबलों बाद मिल जाएगा। प्लेऑफ के लिए गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने क्वालीफाई किया था। गुजरात राजस्थान को मात देकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है, वहीं बैंगलोर ने लखनऊ को मात देकर क्वालीफायर का रास्ता तय किया है। आज आरसीबी को दूसरा क्वालीफायर आरआर के खिलाफ खेलना है और इस मुकाबले से हमें दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी। आज के मुकाबले में जो टीम जीतेगी वो 29 मई को फाइनल में हार्दिक पांड्या की गुजरात से भिड़ेगी।
लाबुशेन के पोल पर 13 घंटों में 1 लाख से अधिक फैंस ने वोट किया है जिसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा फैंस का कहना है कि आरसीबी इस बार चैंपियन बनेगी। वहीं 19.4 प्रतिशत फैंस राजस्थान और 19.9 प्रतिशत लोग गुजरात के पक्ष में है। लाबुशेन के इस पोल से साफ है कि आरसीबी फैंस के लिए फेवरेट टीम है।
क्वालीफायर 2 में आज राजस्थान से भिड़ेगी बैंगलोर
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 के फाइनल के लिए रॉयल जंग देखने को मिलेगी। आरआर और आरसीबी के बीच हेड टू हेड मुकाबलों पर नजर डालें तो यह दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में 27 बार भिड़ीं हैं। इसमें 13 बार जीत दर्ज कर आरसीबी ने अपना दबदबा बनाया हुआ है वहीं 11 बार राजस्थान ने जीत का स्वाद चखा।
Tags: