लखनऊ: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 11वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने उतरेंगे। आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही है। अपने पहले ही मैच में टीम को राजस्थान रॉयल्स से 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम ने दो मुकाबले खेले हैं, शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। दूसरे मैच में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। पाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स की टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ अंतिम पायदान पर है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
Tags: