IPL 2022 DC VS PBKS LIVE इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सामने पंजाब किंग्स होगी। मुंबई के ब्रेबान स्टेडियम में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। खबर लिखे जाने तक पंजाब ने 4.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए थे।

पंजाब की बल्लेबाजी, शुरुआती झटके
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को दो शुरुआती झटके लगे। शिखर धवन 9 रन बनाकर विकेट के पीछे रिषभ पंत के हाथों ललित यादव ने कैच करवाया। इसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने मयंक अग्रवाल को 24 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर वापस भेजा।


Tags: