IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। पंजाब के कप्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ पहले बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक इस टीम ने 18.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बना लिए हैं।

लखनऊ की पारी, डिकाक ने बनाए 46 रन
पंजाब के खिलाफ केएल राहुल का बल्ला नहीं चला और वो 6 रन बनाकर रबादा की गेंद पर कैच आउट हुए। दूसरे ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक ने अच्छी पारी खेली और 2 छक्के व 4 चौकों की मदद से 37 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली। डिकाक को संदीप शर्मा ने कैच आउट करवा दिया तो वहीं दीपक हुडा 34 रन बनाकर रन आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या को रबादा ने 7 रन पर धवन के हाथों कैच आउट करवा दिया तो वहीं आयुष बदोनी भी रबादा का ही शिकार बने और वो 4 रन पर अपना कैच लियाम लिविंगस्टोन को थमा बैठे। मार्कस स्टोइनिस को राहुल चाहर ने एक रन के स्कोर पर खुद की गेंद पर ही कैच लेकर आउट कर दिया। वहीं जेसन होल्डर ने 11 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। चमीरा को रबादा ने 17 रन पर कैच आउट करवा दिया।


Tags: