Live Score, India vs Zimbabwe 4th T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने भारत को जीत के लिए 153 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर है. भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. अब वह इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी.
शुभमन गिल इस सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं. भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है। तुषार देशपांडे को डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि आवेश खान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 2-1 से आगे हैं। भारतीय टीम ने पहला मैच हारने के बाद शानदार अंदाज में वापसी की थी। फिर दूसरा और तीसरा मैच जीता था। टीम के लिए अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और रवि बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड
कुल टी20 मैच: 11
भारत जीता: 8
जिम्बाब्वे जीता: 3
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: वेस्ली मधेवरे, तादिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, फ़राज़ अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंडाई चतारा
भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, खलील अहमद
Tags: