ICC T20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2021) में आज भारतीय क्रिकेट की टक्कर पाकिस्तान के साथ होने वाली हैं. इस मैच को लेकर पूरे देश में एक्साइटमेंट है. इस बीच अभिनेता कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने एक ट्वीट किया है. केआरके (KRK) का ये ट्वीट भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर है.

खेल नहीं मजाक है ये मैच

KRK ने IND-PAK मैच के बारे में ट्वीट किया, 'भारत और पाकिस्तान का मैच कोई मैच नहीं है. बल्कि सिर्फ एक मजाक है. पूरी दुनिया को पता है कि भारत मैच जीत जाएगा.' बता दें कि ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान आज तक एक बार भी भारत से नहीं जीत पाया है. साफ है कि कमाल राशिद खान भी भारत का सपोर्ट कर रहे हैं.

क्रिटिक्स हैं कमाल आर खान

बात करें कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) की तो उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. वो अक्सर ऐसे ट्वीट करते हैं, जिनके चलते वो चर्चा में आ जाते हैं. कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) सेल्फ क्लेम क्रिटिक हैं और हर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं. कई फिल्मों का खराब रिव्यू करने को लेकर कमाल राशिद खान (Kamaal R Khan) ट्रोल भी हो चुके हैं.

म्यूजिक के जरिए हुआ था वॉर

कमाल खान (Kamaal R Khan) का सबसे बड़ा झगड़ा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म का निगेटिव रिव्यू करने के बाद हुआ था. इसके बाद इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज सितारे सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ हो गए थे और मीका ने तो उन पर KRK कुत्ता सॉन्ग भी बना दिया था. इसके बाद जवाब में KRK ने सुअर सॉन्ग रिलीज किया था जो कि रिलीज के साथ ही फ्लॉप हो गया.

Tags: