IPL 2022 के सातवें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना पंजाब किंग्स से है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंजाब किंग्स का इस सीजन में दूसरा ही मैच है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार मैदान में उतर रही है. दोनों टीमों के इस वक्त 2-2 पॉइंट्स हैं और आज के मैच में जीत से पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने का मौका है.
KKR vs PBKS: Playing 11
KKR: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती.
PBKS– मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपाक्षा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, राज अंगद बावा, शाहरुख खान, ओडीन स्मिथ, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर
Tags: