भारत और इंग्लैंड (India and England) के बीच दूसरा वनडे पुणे में खेला जा रहा है. भारतीय टीम की ओर से मिले 337 रनों के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की है. एक बार फिर जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने टीम के लिए शतकीय साझेदारी की शुरुआत की है. रॉय और बेयरस्टो ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. हालांकि, भारत ने रॉय को रन आउट कर पहली सफलता हासिल की.


Tags: