IPL BREAKING: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-12 17:27 GMT

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी है। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। मुंबई ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया। मुंबई की ओर से सर्वाधिक तिलक वर्मा ने 34 रन बनाए। छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन 6, रोहित 18 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स 1 रन, ऋतिक 18 रन और डेविड ने 17 रन की पारी खेली।

चेन्नई के लिए धोनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सैम्स ने तीन, मेडरिथ और कार्तिकेय को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और मोईन अली बिना खाता खोले आउट हुए। उथप्पा ने 1, ऋतुराज ने 7 और रायुडू 10 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे भी 10 रन बनाकर चलते बने। ड्वेन ब्रावो ने 12 रन और सिमरजीत दो रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Tags:    

Similar News