IPL Auction: राजस्थान रॉयल्स के हुए रवि अश्विन, इतने में ख़रीदा

Update: 2022-02-12 06:54 GMT

नई दिल्ली: रविचंद्रन अश्विन के लिए 2 करोड़ से बोली की शुरुआत हुई, दिल्ली कैपिटल्स ने उनके लिए पहली बोली लगाई जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स भी साथ आई. राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीद लिया.

शिखर धवन के लिए लगी सबसे पहली बोली
सबसे पहली बोली शिखर धवन की लगी है, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है. दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले शिखर धवन के लिए बोली लगाई, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत की. दिल्ली और राजस्थान के बीच शिखर धवन के लिए लंबी रेस चली. पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Tags:    

Similar News

-->