IPL 2026 LIVE: नमन धीर का अर्धशतक, छक्के के बाद आउट, MI की पारी को झटका
IPL 2026 LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मुकाबले में Mumbai Indians को बड़ा झटका लगा है। Naman Dhir ने 34 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया और इसके तुरंत बाद डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए।बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद कवर की दिशा में गई, जहां Sarfaraz Khan ने बेहतरीन डाइविंग कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। अच्छी लय में खेल रहे धीर का विकेट गिरने से मुंबई की पारी को बड़ा झटका लगा है।
इस मुकाबले में Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम में विल जैक, रयान रिकेलटन, Suryakumar Yadav और Tilak Varma जैसे बल्लेबाज शामिल हैं, जबकि गेंदबाजी में Jasprit Bumrah और ट्रेंट बोल्ट जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दूसरी ओर Chennai Super Kings की कप्तानी Ruturaj Gaikwad कर रहे हैं। टीम में संजू सैमसन, शिवम दुबे और जेमी ओवरटन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
इस मैच में MS Dhoni और Rohit Sharma की अनुपस्थिति भी चर्चा में है।पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों की स्थिति कमजोर बनी हुई है। चेन्नई 9 मैचों में 3 जीत के साथ 7वें स्थान पर है, जबकि मुंबई 8 मैचों में 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, हालांकि हाल के मुकाबलों में चेन्नई ने बढ़त बनाई है। पिछले मैच में चेन्नई ने मुंबई को 100 से अधिक रनों से हराया था, ऐसे में मुंबई इस बार वापसी के इरादे से उतरी है।