दोनों टीमों ने IPL इतिहास में अब तक एक-एक बार ट्रॉफी जीती है, ऐसे में आज की विजेता टीम दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी। इसी वजह से मुकाबला बेहद अहम और रोमांचक माना जा रहा है।
मैच को लेकर दोनों टीमों के फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। RCB अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि गुजरात टाइटंस भी मजबूत प्रदर्शन के साथ खिताब अपने नाम करने की कोशिश कर रही है।
अब सबकी नजरें इस हाई-वोल्टेज फाइनल पर टिकी हैं, जहां हर ओवर मुकाबले का रुख बदल सकता है।
आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।
गुजरात की प्लेइंग 11
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।