आईपीएल 2026 DC vs PBKS: केएल राहुल ने रचा इतिहास...दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को दिया 265 रनों का लक्ष्य
फोटो: आईपीएल
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. केएल राहुल के तूफानी 152 रनों की पारी के दम पर दिल्ली ने 264 रन बनाए हैं.
दिल्ली की बैटिंग में केएल राहुल का तूफान
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसंका ने किया. लेकिन इस मैच में भी निसंका फ्लॉप रहे और केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने तूफानी बल्लेबाजी की. दोनों ने छक्के-चौके की बारिश की. केएल राहुल ने 15वें ओवर में केवल 47 गेंदों में शतक लगाया.
नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 95 गेंदों में 220 रनों की साझेदारी हुई. राणा ने 44 गेंद में 91 रन बनाए. अपनी पारी में नीतीश राणा ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. लेकिन केएल राहुल एक छोर पर टिके रहे. केएल राहुल ने 67 गेंदों में नाबाद 152 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए. अपनी पारी में केएल राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े.
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: केएल राहुल, पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11ःप्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.