Indian Premier League 2025: शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस परिणाम से कोलकाता की प्लेऑफ में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। फिलहाल केकेआर 12 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं आरसीबी को एक अंक मिलने से वह 17 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है और उसका प्लेऑफ में स्थान तय हो गया है। आरसीबी के अभी दो मुकाबले शेष हैं। इस मुकाबले के रद्द होने से प्लेऑफ समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है और कोलकाता की चुनौती समाप्त हो गई है।