IPL 2022 CSK vs LSG Live: आइपीएल 2022 के 7वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ हो रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ऐसे में सीएसके पहले बल्लेबाजी कर रही है। खबर लिखे जाने तक सीएसके टीम ने 16.3 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना लिए हैं।

सीएसके की पारी
सीएसके के ओपनर बल्लेबाज रितुराज का इस मैच में भी बल्ला खामोश रहा और वो एक रन बनाकर रन आउट हो गए। राबिन उथप्पा ने 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन बनाकर आर बिश्नोई की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। मोइन अली ने 35 रन की तेज पारी खेली, लेकिन आवेश खान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अंबाती रायुडू को 27 रन पर रवि बिश्नोई ने बोल्ड आउट कर दिया।


Tags: