आइपीएल के 15वें सीजन का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की उप-विजेता टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 4.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं।

सीएसके की पारी, रितुराज शून्य पर आउट
सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रितुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर नीतीश राणा के हाथों कैच आउट हो गए। इस टीम का दूसरा विकेट कानवे के रूप में गिरा और वो 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर कैच आउट हुए।

Tags: