आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 178 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 43 रन पर ही टीम के 4 विकेट गिर गए. हालांकि, शिवम दुबे (46), रियान पराग (25) और राहुल तेवतिया (40) की छोटी लेकिन तेज पारियों की मदद से राजस्थान एक बेहतर स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा. बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 27 रन देकर 3 विकेट झटके.


Tags: