जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रायल्स के साथ शारजाह में हो रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम मुंबई के गेंदबाजों खास तौर पर जेम्स नीशम और और नाथन कूल्टर नाइल के सामने पूरी तरह से फीकी नजर आई। राजस्थान का ये आइपीएल में मुंबई के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर रहा। ये टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 90 रन ही बना पाई और मुंबई को जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य मिला है।


Tags: