IPL 2021 MI vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रन से हराया

Update: 2021-09-26 18:02 GMT

आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने (RCB) मुंबई इंडियंस (MI) को 54 रनों से हरा दिया. हर्षल पटेल ने हैट्रिक लेकर पूरा खेल ही RCB की तरफ मोड़ दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (51 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (56 रन) के अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियन्स के खिलाफ छह विकेट पर 165 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए श्रीकर भरत ने भी 32 रन का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन जबकि ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्न और राहुल चाहर ने एक एक विकेट लिया. कोहली ने शुरू से ही आक्रामकता दिखाई और ट्रेंट बोल्ट पर पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.

मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक क्रीज ने किया. दोनो तेजी से जोड़े और 5 ओवरों में मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 रन पर पहुंचा दिया. डिकॉक 23 गेंदों में 4 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.


Tags:    

Similar News