जनता से रिश्ता वेबडेस्क |    IPL 2021 39th match MI vs RCB Live Match: इंडियन प्रीमियर लीग के यूएई लेग में आज दो बेहतरीन कप्तानों रोहित शर्मा व विराट कोहली का मुकाबला दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम पर होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए इस वक्त हालात कुछ मुश्किल है क्योंकि यूएई लेग में वो अपने पहले दो मैच गंवा चुका है और इस वक्त अंकतालिका में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वहीं आरसीबी कुछ बेहतर स्थिति में है और 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। हालांकि यूएई लेग में आरसीबी ने भी अपने पहले दोनों मुकाबले गंवाए हैं। इस स्थिति में दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है,

लेकिन मुंबई को अगर इस मैच में हार मिलती है तो उसके लिए आगे प्लेआफ की राह मुश्किल हो सकती है।आरसीबी की बात करें तो इस टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाजों ने सीएसके के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दी थी और विराट कोहली व देवदत्त पडीक्कल लय में भी नजर आए थे। वहीं इसके बाद से बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया था। हालांकि टीम में एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन ये रन नहीं बना पा रहे हैं। ये टीम थोड़ी बिखरी-बिखरी सी नजर आती है और एक यूनिट के तौर पर टीम प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। गेंदबाजों की बात करें तो युजवेंद्रा चहल, मो. सिराज व हर्षल पटेल जैसे गेंदबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

मुंबई की टीम के बल्लेबाजों ने भी अब तक कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। कप्तान रोहित शर्मा का दम नहीं दिख रहा है तो वहीं सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों ने कुछ खास नहीं किया है। टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल पा रहा है। टीम की गेंदबाजी बेहतरीन है जिसमें ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एडम मिलने व राहुल चाहर शामिल हैं।
मुंबई कि संभावित प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकाक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या/सौरव तिवारी, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, एडम मिलने, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन-
विराट कोहली, देवदत्त पडीक्कल, केएस भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, टिम डेविड, वानेंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, यूजवेंद्र चहल, मो. सिराज।









Tags: