जनता से रिश्ता वेबडेस्क  |    IPL 2021 Delhi vs Chennai Qualifier 1 Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के साथ दुबई में हो रहा है। इस मैच में चेन्नई की टीम के कप्तान एमएस धौनी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में दिल्ली की टीम ने खबर लिखे जाने तक 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर पृथ्वी शा और अक्षर पटेल हैं।

दिल्ली की पारी, गिरे दो विकेट
टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को पहला झटका 36 रन के कुल स्कोर पर लगा जब शिखर धवन 7 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर धौनी के हाथों कैच आउट हुए। दूसरा झटका भी दिल्ली को हेजलवुड ने दिया। उन्होंने अगले ओवर में श्रेयस अय्यर को एक रन के स्कोर पर रितुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया।


Tags: