आईपीएल 2021 (IPL 2021) के आठवें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में हो रहा है. दोनों टीमों ने अपन-अपना पहला मैच इसी स्टेडियम में खेला था. पंजाब ने उसमें राजस्थान रॉयल्स को हराया था, जबकि चेन्नई को दिल्ली के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में चेन्नई सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहती है और एमएस धोनी की टीम का ध्यान लय हासिल करने पर है. वहीं पंजाब के पास आज का मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर जाने का मौका है.


Tags: