जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 46वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। कोलकाता के लोकी फर्ग्यूसन क्रीज पर हैं। गिल ने आईपीएल में अपनी 7वीं फिफ्टी लगाई। सुनील नरेन (6) को क्रिस जॉर्डन ने आउट किया। इसके बाद मुरुगन अश्विन ने कमलेश नागरकोटी (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।


शुरुआती 2 ओवर में कोलकाता के 3 विकेट गिरे

कोलकाता की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पिछले मैच के हीरो नीतीश राणा खाता भी नहीं खोल सके और पहले ओवर की दूसरी बॉल पर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने उनका विकेट लिया। अगले ही ओवर में राहुल त्रिपाठी (7) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी ओवर में दिनेश कार्तिक (0) को भी शमी ने आउट किया।

मॉर्गन-गिल के बीच 81 रन की पार्टनरशिप

तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद शुभमन गिल ने कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने तोड़ा। बिश्नोई ने मॉर्गन (40) को मुरुगन अश्विन के हाथों कैच कराया।


दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

पंजाब के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच के विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ी

पंजाब में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, कोलकाता में कप्तान इयोन मॉर्गन के अलावा सुनील नरेन, पैट कमिंस और लोकी फर्ग्यूसन विदेशी खिलाड़ी हैं।


दोनों टीमें-

पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हूडा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

कोलकाता: शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मॉर्गन (कप्तान), सुनील नरेन, पैट कमिंस, लोकी फर्ग्यूसन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।

Tags: