जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 41वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने मुंबई को 115 रन का टारगेट दिया। चेन्नई ने 9 विकेट पर 114 रन बनाए। चेन्नई के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सैम करन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने 4, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले।


3 रन पर 4 विकेट गंवाए

चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही। रितुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अंबाती रायडू (2) और एन जगदीशन (0) को लगातार बॉल पर आउट किया। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस भी 1 रन बनाकर बोल्ट की बॉल पर आउट हुए।

धोनी-जडेजा भी नहीं चले

रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान एमएस धोनी 16 रन बनाकर राहुल चाहर की बॉल पर पवेलियन लौटे।

सबसे जल्दी 4 विकेट गंवाने के मामले में चेन्नई दूसरे नंबर पर

चेन्नई ने 3 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए थे। सबसे कम स्कोर पर चार विकेट गंवाने के मामले में चेन्नई दूसरे नंबर पर आ गई है। IPL में सबसे कम स्कोर पर 4 विकेट गंवाने का रिकॉर्ड कोच्चि टस्कर्स के नाम है। कोच्चि ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 2 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।


दोनों टीमें

चेन्नई: सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, एन जगदीशन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रितुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दूल ठाकुर, जोश हेजलवुड और इमरान ताहिर।

मुंबई: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, नाथन कूल्टर-नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीम बुमराह।

Tags: