भारतीय हॉकी टीम ने बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से वापस लिया अपना नाम वापस

हमारी प्राथमिकता एशियन गेम्स है। इसका आयोजन 2022 में ही चीन के हांगझू में होने जा रहा है।

Update: 2021-10-06 12:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |     हमारी प्राथमिकता एशियन गेम्स है। इसका आयोजन 2022 में ही चीन के हांगझू में होने जा रहा है। एशियन गेम्स से खिलाड़ी 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकेंगे। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने अपना फैसला भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को भी बता दिया है।

निंगोबम ने लिखा- अगले साल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और 10 सितंबर से होने वाले एशियाई खेलों के बीच सिर्फ 32 दिनों का अंतर है।एशियाई खेलों को देखते हुए भारतीय हॉकी संघ अपनी हॉकी टीम को बर्मिंघम भेजकर खतरा मोल नहीं लेना चाहता। इससे ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर भी फर्क पड़ सकता है।
इंग्लैंड ने भी नाम वापस लिया
इससे पहले इंग्लैंड ने भारत में अगले महीने होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। भारत में ब्रिटिश नागरिकों के लिए कोविड-19 नियमों के तहत 10 दिनों के अनिवार्य पृथकवास का हवाला देते हुए उसने ये फैसला किया था। जूनियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक भुवनेश्वर में खेला जाना है। भारत ने अब कॉमनवेल्थ से नाम वापस लेकर इंग्लैंड को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।
भारत-यूके में क्या है विवाद?
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच कोरोना नियमों को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। यूके ने पहले भारतीय वैक्सीन को मान्यता नहीं दी थी। बाद में मान्यता देने पर भी भारतीयों के लिए दस दिनों का क्वारंटीन जरूरी कर दिया। इसके जवाब में भारत ने भी इंग्लैंड से आने वाले नागरिकों के लिए यही नियम लागू कर दिए।


Tags:    

Similar News

-->